सभासद प्रतिनिधि ने पातालेश्वर महादेव बाबा का लिया आशीर्वाद |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सभासद प्रतिनिधि बउवा ठाकुर ने बताया कि आज का दिन अत्यंत विशेष और गौरवशाली है। सोमनाथ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर,मुझे जनपद हमीरपुर के सुप्रसिद्ध और अत्यंत प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पातालेश्वर बाबा का यह दिव्य स्थल अपने आप में अद्भुत है यहाँ की फिजाओं में एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है,जो मन को भक्ति के साथ-साथ नई शक्ति से भर देता है। महादेव के चरणों में शीश नवाकर आज समस्त जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य,सुख-समृद्धि और आरोग्य जीवन की मंगल कामना की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि बाबा पातालेश्वर का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।