मुख्यमंत्री का सिख गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किया गया सम्मान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर I मुख्यमंत्री आवास में श्री गुरु तेग बहादर साहब जी के 350 साला शताबदी वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री आवास में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ बाबा जी का स्वरूप अपने सिर पर विराजमान कर कीर्तन हाल मे सुशोभित किया। इस कार्य क्रम के संयोजक सरकार मे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह द्वारा सफल आयोजन किया गया। यात्रा के आयोजन के साथ किसी भी सरकार द्वारा यह पहला आयोजन था पूरे देश से। यह यात्रा लखनऊ से उन्नाव, कानपुर ,इटावा,आगरा गुरु का ताल रात्रि विश्राम के बाद दिल्ली गुरदवारा शीशगंज में समाप्त होगी दिल्ली में इस का स्वागत दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाएगा। मुख्य मंत्री आवास लखनऊ में भी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव कहलो , सचिव नोनी अपने साथियों के साथ पहुंचे कानपुर से शामिल होने वालों में मुख्य रूप से श्री गुरू सिंह सभा कानपुर महानगर के महासचिव -गुरविंदर सिंह वासू प्रिंस, सरसैया घाट के रमिंदर सिंह रिंकू,पंथ दर्दी विचार मंच के राजिंदर सिंह नीटा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा विकी,व सहज प्रीत सिंह , मौजूद रहे।
|