होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की शाखा निकाय की बैठक
 
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की शाखा निकाय की बैठक
Updated: 7/26/2025 12:10:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की शाखा निकाय की बैठक
U-कल्याणपुर सीएचसी के एमओआईसी व सीएचओ द्वारा लापरवाही पर कार्यवाही दिए निर्देश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की शाखा-निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
 राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार कल्याण योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, शहरी स्वास्थ्य मिशन, नियमित टीकाकरण अभियान तथा आयुष्मान भारत योजना प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में मात्र एक रूपए के पर्चे पर मिलने वाली सेवाएं आमजन के लिए एक बड़ी सुविधा हैं, जो कई बार निजी अस्पतालों में लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं मिल पातीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक डॉक्टर को मरीजों का उपचार मानवीय दृष्टिकोण व संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के साथ करने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में यह बताया गया कि अब 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण और भी सरल व सुलभ हो गया है। U-WIN पोर्टल के माध्यम से अभिभावक अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए लिंक https://maps.app.goo.gl/ QptEspfy8p9UBH9N9 या QR कोड स्कैन कर जानकारी ली जा सकती है। टीकाकरण के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र भी तत्काल डाउनलोड किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से बच्चों को पोलियो, खसरा, टिटनस, डिप्थीरिया, रूबेला, टीबी, हेपेटाइटिस बी जैसी 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव मिलता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी एमओआईसी व डीसीपीएम अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करें, जिसकी जांच कर रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की जाए। गीता नगर और हरजिंदर नगर के डी-टाइप स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी स्थिति को अत्यंत निराशाजनक बताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बिधनू, ककवन और बिल्हौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण, डिजिटल हेल्थ मिशन व संचारी रोग नियंत्रण अभियानों में अपेक्षित प्रगति न होने पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
तुलसी हॉस्पिटल में लगा विशाल मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 79 किशोरियों का टीकाकरण
बिना चीरफाड़ वाली ह्रदय प्रक्रिया से 67 वर्षीय मरीज़ का किया सफलतापूर्वक इलाज़
तेज़ गति से बढ़ रही लीवर की बीमारियां, जल्द जांच कराये जाने की अपील
साइट सेवेर्स संस्था ने नेत्र रोग विभाग को भेंट किये 50 लाख के आधुनिक उपकरण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :