भर्ती मरीजो की जांच करने बेड तक पहुंचेगी पैथ फास्ट अत्याुधनिक मशीन
U- मरीजो के तीमारदारो को इधर उधर भटकना से मिलेगी बडी राहत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अब मरीज के तीमारदारो को जांचे कराने के लिए इधर उधर नही भटकना पडेगा और न ही लम्बी लाइन लगाने की जरूरत पडेगी। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ संजय काला के अथक प्रयासो से एक नई एडवांस मयाीन “पैथ फास्ट” आयी है जिसकी लगात लगभग 15 लाख रूपये है। इस मशीन के आ जाने से अब जहां पर मरीज भर्ती होगा उसकी सभी जांचे वहीं पर हो जायेगी। प्राचार्य प्रो. डॉ संजय काला ने बताया कि यह मशीन 40 जांचे करने में सक्षम है साथ ही ओटी में बहुत ही सहायक के रूप में काम करेगी।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज से सम्बंद्ध हैलट अस्पताल में आयी इस नई अत्याधुनिक मशीन “पैथ फास्ट” के बारे में प्राचार्य डॉ संजय काला ने जानाकारी देते हुए बताया कि यह आधुनिक मशीन है जो मरीज के हार्ट ,किडनी और लिवर फेलियर जैसी बीमारी की जानकारी तुंरत ही उपलब्ध करायेगी। बीमारी की जानकारी मिलने पर डॉक्टरो को इलाज करने और मरीज की जान बचाने का समय मिल सकेगा और समय पर उपचार देकर मरीज की जान बचायी जा सकेगी। प्रचार्या प्रो. डॉ संजय काला ने बताया कि गंभीर और सामान्य बीमारी के मरीजो की जंाच के लिए उनके तीमारदारो को अस्पताल में काफी भागना दौडना पड़ता था,लेकिन 15 लाख की लागत से मिली “पैथ फास्ट” मशीन से अब मरीजो की जांच उनके बेड तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह “पैथापाथ” मशीन 40 जांचे कर सकती है। यह मशीन ओटी ( आपॅरेशन थेयेटर) में भी बहुत कारगर साबित होगी। ओटी में ऑपरेशन करते समय कई जांचो को तुंरत ही बता कर आपरेशन करने में सहायक सिद्ध होगी। यह मशीन मरीजो के लिए किसी वरदान से कम नही है।