सफाई कर्मी मृत अवस्था में अपने घर पर पाया गया पुलिस ने शुरू छानबीन |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा, हमीरपुर l कस्बा मौदहा के हुसैनिया मोहल्ला स्थित एक घर से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर तत्काल थाना मौदहा पुलिस मौके परपहुंची।मौके पर जांच करने पर मालूम हुआ कि उक्त घर में अनिल उर्फ बबलू पुत्र बुद्धू बाल्मीकि, उम्र लगभग 43 वर्ष, निवासी हुसैनिया मोहल्ला, कस्बा व थाना मौदहा, मृत अवस्था में पड़ा हैं। मृतक नगर पालिका मौदहा में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था तथा नशे का आदी बताया गया है। वह घर में अकेले रहता था। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के भाई से फौती सूचना प्राप्त कर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना मौदहा पुलिस द्वारा की जा रही है।
|