होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  2.      
  3. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  4.      
  5. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  6.      
  7. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  8.      
  9. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  16.      
  17. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  18.      
  19. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  20.      
  21. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  22.      
  23. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  24.      
  25. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  26.      
  27. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  28.      
  29. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  30.      
  31. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  32.      
  33. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  34.      
  35. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  36.      
  37. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  38.      
  39. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047" विषय पर यूपीयूएमएस सैफई में कार्यशाला का आयोजन
 
समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047" विषय पर यूपीयूएमएस सैफई में कार्यशाला का आयोजन
Updated: 9/9/2025 7:17:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

"समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश 2047" विषय पर यूपीयूएमएस सैफई में कार्यशाला का आयोजन
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई इटावा।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में दिनांक 09 सितंबर 2025 को "समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047" विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आम जनता से प्राप्त सुझावों को सीधे सरकार तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह, मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त भा.प्र.से. अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि श्री आशीष अस्थाना (मुख्य अभियंता, पी.सी.एल.), जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश श्रीवास्तव तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि “विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु 'एक राज्य – एक स्वास्थ्य नीति' की आवश्यकता है।” उन्होंने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में नवीन तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-आईसीयू, ई-क्लासरूम, और अंगदान जैसे एकीकृत कार्यक्रमों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। 
उन्होंने अस्पताल में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की स्थापना एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी अपने विचार साझा किए। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल वेलनेस) और बीमारियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के विस्तार पर विशेष ज़ोर दिया।
मुख्य अतिथि श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की समग्र प्रगति में स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित किया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगामी एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत नागरिक https://samrthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों द्वारा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। छात्र प्रतिनिधियों में एमबीबीएस 2021 बैच के श्री प्रणव तिवारी एवं 2022 बैच की सुश्री पारुल ने “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत, कुलसचिव श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस. पी. सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, छात्रगण एवं विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
स्वास्थ्य कर्मियों के कौशल विकास के लिए ‘आर्टिस्ट फॉर हर’ और विटामिन एंजेल्स ने की साझेदारी
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर बताया सीपीआर का महत्व
सेवा पखवाड़ा के तहत किया दो यूनिट रक्तदान
आईएमए डाक्टरों ने विश्व आत्महत्या जागरूकता निवारण दिवस पर दिए टिप्स
इंट्रा ऑपरेटिव रेडियोथेरेपी करके कैंसर इलाज़ में स्थापित किया नया स्टैंडर्ड
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :