जिलाधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर आगमन के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा सलामी देकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरुण तथा जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। इसी तरह जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की | इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति ने जिलाधिकारी से जनपद कानपुर नगर की स्थिति एवं विकास कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की |
|