होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  2.      
  3. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  4.      
  5. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  6.      
  7. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  8.      
  9. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  16.      
  17. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  18.      
  19. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  20.      
  21. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  22.      
  23. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  24.      
  25. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  26.      
  27. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  28.      
  29. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  30.      
  31. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  32.      
  33. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  34.      
  35. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  36.      
  37. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  38.      
  39. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत मैराथन दौड़ का उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
 
एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत मैराथन दौड़ का उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Updated: 9/14/2025 12:06:00 AM By Reporter- RAJENDRA BHAGTANi BABUBHAi

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत मैराथन दौड़ का उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
U-वर्तमान चुनाव प्रणाली बार-बार अलग-अलग समय पर चुनाव कराने से जनशक्ति, सरकारी मशीनरी और वित्तीय संसाधनों का अत्यधिक दुरुपयोग होता है:डिप्टी सीएम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। एक राष्ट्र एक चुनाव के जनजागरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को कानपुर महानगर में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलबाग चौराहा स्थित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा से हजारों की संख्या में जुटे युवाओं, शिक्षकों, व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को रवाना किया। जनजागरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागी एक राष्ट्र एक चुनाव के संदेश वाले टी-शर्ट पहनकर और हाथों में प्ले कार्ड लिए मैराथन दौड़ में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पॉलिसी पैरालिसिस को कम करने, संसाधनों के बेहतर आवंटन, दीर्घकालिक नीति निर्धारण, राजनीतिक स्थिरता को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक धन की बचत का वादा करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान चुनाव प्रणाली बार-बार अलग-अलग समय पर चुनाव कराने से जनशक्ति, सरकारी मशीनरी और वित्तीय संसाधनों का अत्यधिक दुरुपयोग होता है। एक साथ चुनाव कराने से देश का लगभग 1.5% जीडीपी यानी 4.5 लाख करोड़ रुपए की बचत संभव होगी। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु किया जा सकेगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। श्री मौर्य ने यह भी स्पष्ट किया कि बार-बार चुनाव के कारण सरकारी कामकाज बाधित होता है और नीतिगत कार्यों पर रोक लग जाती है। एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से सरकार बिना रुकावट के योजनाओं को समयबद्ध रूप से लागू कर सकेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान  अनूप गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद से 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। किन्तु बाद में राजनीतिक स्वार्थों के कारण यह परंपरा टूट गई। उन्होंने बताया कि 1967 से 1980 के मध्य देश में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते इस व्यवस्था को तोड़ दिया गया था।
भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष  प्रकाश पाल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा। बार-बार अलग-अलग चुनाव होने से मतदाता की राजनीतिक निराशा बढ़ती है और मतदान प्रतिशत घटता है। 2024 में एक साथ हुए चुनाव में चार राज्यों में मतदान प्रतिशत (आंध्र प्रदेश-81%, उड़ीसा-74%, अरुणाचल-81%, सिक्किम-82%) स्पष्ट उदाहरण हैं कि एक साथ चुनाव होने पर मतदाता अधिक संख्या में मतदान में भाग लेते हैं।
पद्मश्री एथलीट सुधा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से युवा वर्ग को अधिक राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिलेगा।बार-बार चुनाव होने से राजनीतिक व्यक्तित्व विचलित हो जाता है, लेकिन एक साथ चुनाव से सही लोगों को जनता के बीच से चुनने का अवसर मिलेगा। इससे लोकतंत्र का विकाश होगा और जनता का विश्वास सशक्त बनेगा। इस प्रेरणादायक मैराथन दौड़ में हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मैराथन दौड़ में सांसद रमेश अवस्थी सलिल विश्नोई विधायक महेश त्रिवेदी सुरेंद्र मैथानी नीलिमा कटियार राम किशोर साहू अभिषेक कौशिक प्रशांत द्विवेदी अनीता गुप्ता पूनम द्विवेदी जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित शिवराम सिंह पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा रघुनंदन भदौरिया सुरेश अवस्थी आदि रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी ने कराया आधार अपडेट, आम नागरिक की तरह पूरी की प्रक्रिया
बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का राज्यव्यापी अभियान
जापानी प्रतिनिधि मंडल ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया दौरा
विश्व प्राथमिक उपचार दिवस पर मुख्य प्रशिक्षक लखन शुक्ला किए गए सम्मानित
जिलाधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :