सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाल, दिया आपसी प्रेम सौहार्द का संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में श्री हंस मंदिर श्याम नगर बाईपास में सतपाल महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई एवं सत्संग व ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ शोभा यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी व साध्वी दुर्गा बाई जी द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया शोभायात्रा में भक्तों ने विभिन्न नारे लगाए जैसे आत्मज्ञान कहां मिलेगा सतगुरु के दरबार में, जब फैलेगा आत्मज्ञान तभी बनेगा देश महान, घर-घर में शान्ति कैसे होगी केवल आत्मज्ञान से। आदि नारे लगाए गए। अंत में मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई ने कहा कि रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी समझाते हुए कहते हैं की निर्बल मन जन सो मोहि पावा मोहि कपट छल छिद्र भावा अर्थात जिस लोगों का मन निर्बल है वही मुझे प्राप्त कर सकता है। आगे बाई जी कहा की बाहरी साधनों से मन निर्बल नहीं होता है मन तभी निर्मल होगा जब समय के सद्गुरु द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी तथा ध्यान भजन के सुमिरन के अभ्यास से धीरे-धीरे मन निर्मल हो जाएगा और तब उसे परमात्मा का स्वरूप दिखाई देने लगेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस योजना निदेशक डॉ के न सिंह शैलेंद्र पाल, कलेसु प्रसाद, सुरजीत सिंह,बालक राम, शिव प्रकाश, मिथलेश सोनी, सुनीता कटियार, रामपाल यादव, हरीकरन सिंह, राजेंद्र वर्मा, गोलू पाल, मिलन त्रिवेदी,दीपक गुप्ता, कुनाल यादव आदि भक्तों का विशेष योगदान रहा।
|