दुर्गा पूजा शोभायात्रा में मातारानी और सजीव नृत्य मंडलों की झांकियों को देखने उमड़ा आस्था का जनसैलाब
-दुर्गा नवमी पर कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में दुर्गा पूजा नव युवक जनसेवा समिति के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
-नगर में नवरात्रि के पर्व के चलते नवमी पर पूरे दिन कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने चखा भंडारे का स्वाद
-मां के स्वागत को झालरों और लाइटों के अलावा बड़ी एलईडी की व्यवस्था कर सजाया गया पूरा नगर
-शोभायात्रा देखने को आसपास के ग्रामीण अंचलों से लेकर कस्बों से भी उमड़ी भीड़
-हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने मां की यात्रा के दर्शन कर पाया प्रसाद
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मां दुर्गा की विशाल और ऐतिहासिक शोभायात्रा देखने को हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ ने जहां शोभायात्रा में मां के नौ स्वरूपों की झांकियों के दर्शनों से खुद को कृतार्थ किया, वहीं यात्रा में शामिल नृत्य मंडलों का भी लोगों ने आनंद लिया। यात्रा के दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया।बताते चलें कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के नवें दिन बुधवार को कन्नौज जिले के तिर्वा नगर से मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारियां बीते कई दिनों से जारी थीं।दुर्गा पूजा नव युवक जनसेवा समिति के तत्वाधान में यात्रा को बुधवार की सायं निकाला गया।
यात्रा सायं साढ़े 5 बजे के करीब तिर्वा नगर के रामलीला मैदान इंद्रानगर से पंडित संजीव कुमार द्विवेदी और अनुपम आचार्य की मौजूदगी में कलश पूजन के साथ शुरू करवाई गई। नगर के बड़ी संख्या में लोग औरउपरोक्त समिति के पदाधिकारियों ने भी पूजन में प्रतिभाग किया।बताते चलें कि इससे पहले मातारानी की यात्रा निकलने से पूर्व दिन में जगह-जगह भंडारे का कार्यक्रम भी आयोजित किए गए,जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद का स्वाद चखा।नगर के मुख्य चौराहे गांधी प्रतिमा के निकट एलईडी लगाई गई, चौराहे को गुब्बाड़ों और झालरों से सजाया गया।नगर के मुख्य महात्मा गांधी मार्ग सर्राफा बाजार गली को झालरों के साथ पन्नियों और 18 आकर्षक द्वारों से सजाया गया।शाम साढ़े पांच बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ जो नगर में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी।यात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकियों के अलावा बजरंगबली की झांकी भी रही।इसके अलावा मां दुर्गा के झाकियों के साथ नृत्य मंडलों में कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन और नृत्य कर यात्रा को देखने उमड़ी हजारों की भीड़ से जमकर वाहवाही लूटी।यात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में मां शैलपुत्री,ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कूष्मांडा, स्कंदमाता,कात्यायनी,कालरात्रि,महागौरी,सिद्धिदात्री की झांकियों के अलावा बाबा बजरंगबली की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।मातारानी की झांकियों के बीच बीच में नृत्य मंडलों जिनमें संचालक गोलू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दुर्गा डंडा मंडल,तनू के नेतृत्व में बालिका डांडिया नृत्य मंडल,भानू के नेतृत्व में बालिका ढ़पली मंडल,संजय के नेतृत्व में महाकाल मंडल,सूर्या के नेतृत्व में सूर्या डांस मंडल, कृष्णा के नेतृत्व में रक्तचरित अघोरी मंडल, रिशू के नेतृत्व में डांडिया नृत्य मंडल, अजय शेट्टी के निर्देशन में वीर जवान मंडल, के बाद मां काली नृत्य मंडल, के बाद दुर्गेश खन्ना और उनके सहयोगियों के निर्देशन में अधिवासी मंडल में शामिल कलाकारों ने यात्रा में अद्भुभुद कलाओं और नृत्य का प्रदर्शन किया।यात्रा जहां से गुजरती मानों हजारों का जनसैलाब मां के दर्शन को उतावला नजर आने लगता।यात्रा और यात्रा के पदाधिकारियों का स्वागत भी गांधी चौक चौराहे पर किया गया।यात्रा के दौरान उमड़ी महिला पुरुष और श्रद्धालुओं की भीड़ ने मां के दर्शनों और प्रसाद को पाकर खुद को कृतार्थ किया।इस दौरान नगर में कई लोगों ने यात्रा में शामिल मंडलों के कलाकारों,यात्रा में शामिल कन्याओं को प्रसाद का वितरण भी किया।यात्रा लगातार तिर्वागंज की ओर से आगे बढ़ते हुए मुख्य तिर्वा कन्नौज मार्ग से होते हुए तिर्वा खास ठठिया रोड से होते हुए मां अन्नपूर्णा दरबार की ओर बढ़ रही थी।पूरे नगर में यात्रा का लोगों ने अभिनंदन किया।गाजे बाजे के साथ निकाली जा रही यात्रा सुबह 4 बजे के करीब मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर पूरी होगी।
|