होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  2.      
  3. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  4.      
  5. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  6.      
  7. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  8.      
  9. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  16.      
  17. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  18.      
  19. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  20.      
  21. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  22.      
  23. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  24.      
  25. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  26.      
  27. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  28.      
  29. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  30.      
  31. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  32.      
  33. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  34.      
  35. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  36.      
  37. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  38.      
  39. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  या देवी सर्वभूतेषु-----
 
या देवी सर्वभूतेषु-----
Updated: 9/24/2025 6:58:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

या देवी सर्वभूतेषु-----
इत्रनगरी में बह रही भक्तिरस की धारा,देवी मन्दिरों में उमड़ा श्रृद्धालुओं का सैलाब
-स्वयं सेवी संस्था सन्मार्ग के तत्वाधान में आयोजित नवदुर्गा उत्सव पाण्डाल में श्रीमद् भागवत कथा सुनकर श्रृद्धालु भक्त हो रहे भाव विभोर
-मोहल्ला चौधरी सराय व सिपाही ठाकुर में आयोजित दुर्गा महोत्सव पाण्डाल में देवी मां की महाआरती के बाद आयोजित हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
-सामाजिक आध्यात्मिक स्वयं सेवी संस्था सन्मार्ग के तत्वाधान में आयोजित नवदुर्गा महोत्सव पाण्डाल में छात्र-छात्राओ ने कलश प्रतियोगिता में प्रतिभाग कलश पर विभिन्न रंगों से आकृति उकेर दिखाई प्रतिभा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।नवरात्र के महापर्व पर इत्रनगरी देवी मां के जयकारों से गूंजायमान है।भोर होते ही हजारों की संख्या में श्रृद्धालु महिलाएं और पुरुष देवी मंदिरों में पहुंचकर माता के जयकारे लगाते हुए पूजन अर्चन कर कुटुम्बजनों की सुख समृद्धि एवं देश में शान्ति तथां सद्भाव की कामना कर रहे हैं।बुधवार को शहर के देवी मन्दिरों सहित मां दुर्गा के पाण्डालों में आचार्यों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर देवी मां की आराधना की गई।शहर स्थित इत्रनगरी के सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मन्दिर, मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देवी मन्दिर, मां भद्रकाली मंदिर, काली दुर्गा मन्दिर, क्षेमकली मन्दिर,चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर,तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर,नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर समेत अन्य शक्तिपीठों पर देवी भक्तों की दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।देवी मां के भक्तजनों द्वारा मन्दिरों में जय अंबे गौरी मैया,जय श्यामा गौरी, तुमको निशि दिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवजी के स्वरों से देवी मंदिर गुंजायमान हो रहे थे।देवी मां के भक्तों ने माता रानी का नारियल,चुनरी तथा फूल एवं अक्षत,चंदन,धूप आदि वैदिक ढ़ंग से माता की पूजा अर्चना की। नवरात्र पर शहर में विभिन्न पाण्डालों में पूजन अर्चन के बाद देर शाम देवी मां की महाआरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।एसबीएस इण्टर कालेज के खेल मैदान में सामाजिक आध्यात्मिक स्वयं सेवी संस्था सन्मार्ग के तत्वाधान में आयोजित नवदुर्गा महोत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा में पधारे कथा व्यास पंडित राजू बम बम जी महाराज ने भगवान के विभिन्न स्वरुपों का वर्णन कर उनकी लीलाओं का रसपान कराया।इससे पूर्व स्कूली छात्राओं ने कलश प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मिट्टी के कलशों पर विभिन्न रंगों से आकृति उकेर अपनी प्रतिभा दिखाई।इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओ ने भाग लिया।संस्था के सदस्य व पदाधिकारीगण व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटे रहे।वहीं मन्दिरों एवं मां दुर्गा पाण्डालों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोंण से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवमी के हवन से सुगंधित हुआ वातावरण
दुर्गा पूजा शोभायात्रा में मातारानी और सजीव नृत्य मंडलों की झांकियों को देखने उमड़ा आस्था का जनसैलाब
दूल्हा बने रघुराई,जनकपुर में बजी बधाई
मां दुर्गा अष्टमी पर इत्रनगरी के देवी मन्दिरों में श्रृद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
नवरात्रि पर डीआईजी और एसपी पहुंचे मां जगदंबा के दरबार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :