प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
-नवदुर्गा उत्सव पाण्डाल में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्लास्टिक मुक्त भारत, जल संचयन एवं पर्यावरण सन्तुलन किए जाने का दिया संदेष
-सीडीपीओ ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।शारदीय नवरात्र के छठवें दिन मॉं भगवती के षष्ठम स्वरूप माता कात्यायनी का पूजन हुआ।श्रद्धालुओं ने मॉं कात्यायनी का पूजन कर रोग,शोक,भय आदि विनष्ट करने की कामना की।नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालु पहुंच जाते हैं और मॉं भगवती का पूजन करते हैं। शहर में स्थित मॉं फूलमती देवी मंदिर,मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देवी मन्दिर,मां भद्रकाली मंदिर,काली दुर्गा मन्दिर, क्षेमकली मन्दिर,चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर,तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर,नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर में सर्वाधिक श्रद्धालु पूजन हेतु आ रहे हैं।मंदिर परिसर के बाहर सैंकड़ों श्रद्धालु रात्रि विश्राम भी करते हैं और पूरी रात जागरण करते हैं।आज माता रानी के षष्ठम स्वरूप का पूजन भक्तों ने किया।एसबीएस इण्टर कालेज के खेल मैदान में सामाजिक आध्यात्मिक स्वयंसेवी संस्था ‘‘सन्मार्ग’’ के तत्वाधान में आयोजित नव दुर्गा उत्सव पाण्डाल में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विभिन्न आकृतियां उकेर कर आमजन को पर्यावरण और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाए जाने का संदेश दिया। सन्मार्ग संस्था द्वारा नवदुर्गा उत्सव में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली बनाकर स्वच्छता,पॉलीथीन के दुष्प्रयोग आदि संदेश देने वाले प्रतिभागियों को सीडीपीओ ने माता के दर्शन किए और सभी बच्चों की चित्रकला का अवलोकन किया।सीडीपीओ विजय लक्ष्मी दुबे ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।इस दौरान सन्मार्ग संस्था के सदस्य अमित मिश्रा, प्रविनेंद्र शुक्ला, सर्वेश दुबे, प्रथम गुप्ता आदि मौजूद रहे।