होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  दें दी हमें आज़ादी बिना खडक बिना ढाल जैसे गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर
 
दें दी हमें आज़ादी बिना खडक बिना ढाल जैसे गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर
Updated: 10/2/2025 8:14:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दें दी हमें आज़ादी बिना खडक बिना ढाल जैसे गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर |
-जिलाधिकारी ने महान विभूतियों को माल्यार्पण कर किया नमन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।भजन से गूँजा कलेक्ट्रेट परिसर कार्यक्रम में रामधुन 'रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम' तथा 'दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल' जैसे गीतों का गायन हुआ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी प्रेरणादायी बन गया जिलाधिकारी बोले- वैष्णव जन जीवन का आदर्श जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नरसी मेहता द्वारा रचित यह भजन केवल एक गीत नहीं, बल्कि जीवन का आदर्श मार्ग है। वैष्णव जन वही है, जो दूसरों के दुख को समझे, पीड़ितों की मदद करे, किसी का अपमान न करे और सत्य व अहिंसा के पथ पर चले। यही सच्चा मानवतावादी, करुणाशील और निस्वार्थ व्यक्ति है। उन्होंने महात्मा गांधी के महान व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिक आइंस्टीन के शब्दों को याद किया। आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाली पीढ़ियों को विश्वास करना कठिन होगा कि हाड़-मांस का ऐसा अद्वितीय व्यक्तित्व कभी इस धरती पर चला था। शास्त्री की सादगी बनी प्रेरणा डीएम ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने महान लेखिका महादेवी वर्मा के संस्मरण का उल्लेख करते हुए कहा कि शास्त्री जी की स्पष्ट मान्यता थी कि सरकारी धन का उपयोग केवल कर्तव्यों के निर्वहन में होना चाहिए, निजी आतिथ्य में नहीं। यह प्रसंग उनकी ईमानदारी और सादगी की अनुपम मिसाल है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्म कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, हरीराम गुप्ता, राम कुमार सिंह स्वतंत्र, जोगिन्दर सिंह बाजवा, मृगांक शेखर आनंद, चन्द्रभान सिंह गौर, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आर.के. निगम, रामदुलारे गुप्ता, राजेश कुमार शर्मा, विष्णु दीक्षित, विष्णु गुप्ता, अखिलेश अवस्थी और गौरव सिन्हा सहित अन्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रशेखर ने भी महात्मा गांधी को नमन किया तथा कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा से अंग्रेजों को परास्त कर दुनिया को नया मार्ग दिखाया इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विवेक चतुर्वेदी, समस्त एसीएम तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जन समूह के साथ की गई गोष्ठी
मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन की हुई महत्वपूर्ण बैठक
अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा की बैठक दिए निर्देश
पुलिस उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में कराया अवगत
पुलिस आयुक्त ने किया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :