दो दिवसीय किण्वित जैविक खाद योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का समापन
कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में किसानों को रासायनिक खादों के विकल्प के रूप में किण्वित जैविक खाद (एफओएम), जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के वैज्ञानिक उत्पादन और उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को सुधारना है। समापन सत्र के दौरान किसानों को मुख्य रूप से देशी गाय के गोबर और मूत्र से जीवामृत, बीजामृत और मटका खाद बनाने की विधियां बनाने एवं उपयोग करने की विधि बताई गई। कार्यक्रम में मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत मिल रही वित्तीय सहायता और प्रमाणन की जानकारी दी।मृदा परीक्षण आधारित जैविक उर्वरकों के प्रयोग से उपज में वृद्धि और लागत में कमी विषयक किसान भाइयों को विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में किसान भाइयों ने किंवित जैविक खाद अपनाने का संकल्प लिया।
|