सीएसजेएमयू और आकाश हर्बोफार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज और आकाश हर्बोफार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एमओयू में स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की निदेशक डॉ. निशा शर्मा और आकाश हर्बोफार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डाॅ0 विश्वजीत जादौन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जिसका उद्देश्य सहयोगात्मक प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। ज्ञापन में वीसी प्रो विनय कुमार पाठक, प्रतिकुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी एवं कुलसचिव की उपस्थिति रही।ज्ञापन के मुख्य उद्देश्य टिशू कल्चर और हर्बल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाना। वैज्ञानिक विकास, प्रौद्योगिकी उत्पादन और नवाचार से संबंधित सहयोगात्मक कार्यों को समर्थन देना।हर्बल उत्पाद विकास, कौशल विकास और टिशू कल्चर गतिविधियों को मजबूत करना। संबंधित क्षेत्रों में स्टार्टअप कार्यक्रमों के लिए विशेष सहयोग और सहायता प्रदान करना है। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे छात्रों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा। इस साझेदारी के तहत कौशल विकास कार्यक्रम, तकनीकी कार्यशालाएं और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. अनुप्रिया कपूर तथा फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
|