होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  अवैध रूप से बने बेसमेंटों में संचालित होती है कोचिंग, शोरूम, ऑफिस तथा अन्य गतिविधियां
 
अवैध रूप से बने बेसमेंटों में संचालित होती है कोचिंग, शोरूम, ऑफिस तथा अन्य गतिविधियां
Updated: 6/24/2026 8:58:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अवैध रूप से बने बेसमेंटों में संचालित होती है कोचिंग, शोरूम, ऑफिस तथा अन्य गतिविधियां
- बेसमेंट में ही अस्पतालों के साथ ओपीडी का भी हो रहा संचालन 
- मुस्लिम क्षेत्रों में बेसमेंट में चल रहे बड़े-बड़े कारखाने 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पहले दिल्ली और फिर लखनऊ में हुए अग्निकाण्ड के बाद एक बार कानपुर का प्रशासन जाग उठा है, लेकिन प्रश्न यह उठता है कि इन अवैध बेसमेंटो का निर्माण हुआ कैसे या बेसमेंट को व्यापारिक गतिविधियों में कैसे उपयोग किया जा रहा है। यकीनन इसमें विभागीय अधिकारियों की सांठ-गांठ है। जब कोई बड़ा हादसा होता है तब महज दिखावे के लिए कुछ दिनों जांच, नोटिस का परपंच रचा जाता है, बाद इसके होना कुछ नही। हालांकि भाजपा प्रदेश सरकार के योगी शासन में अधिकारियों पर कुछ भय तो है ही , लेकिन फिर भी कार्यवाई कितनी होती है यह आने वाला समय ही तय होगा। वर्तमान में हजारों की संख्या में या तो अवैध बेसमेंट बने है या फिर बेसमेंटों में अवैध तरीके से व्यापारिक गतिविधियों को किया जा रहा है।
यह भारत है यहां हर किसी को आजादी मिली हुई है और कोई भी अपनी मनमानी कर सकता है और करे भी क्यों न विभागीय अधिकारिया व कर्मचारियों की मेहरबानी हो बनी रहती है। शहर में हजारों की संख्या में अवैध बेसमेंट है, जहां कारखाने, कोचिंग, मैरिज हॉल यहां तक की अस्पताल व ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद केडीए अधिकारियों की नींद टूटी है और कार्यवाही के दौरान जहां कई अवैध बेसमेंट तथा उनमें होने वाली व्यापारिक गतिविधियों पर संचालकों को नोटिस जारी की गयी तो कई प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। 
- अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
ऐसा क्यों होता है कि सब कुछ सामान्य स चल रहा होता है, फिर कोई हादसा होता है और अचानक अधिकारी जाग जाते है। झटपट छापेमारी, जांच और कार्यवाई का दौर चलने लगता है और कुछ ही समय में फिर से सब सामान्य हो जाता है। बेसमेंट का व्यापारिक उपयोग कोई कल से नही शुरू हुआ। वर्षो से बेसमेंट में यह चल रहा है। सवाल यह उठता है कि अभी तक विभाग क्या कर रहा है। यह अवैध बेसमेंट तैयार कैसे हो गये और इन्हे व्यापार के लिए उपयोग में क्यो लाया जा रहा है। 
-पूरे शहर में बने अवैध बेसमेंटो का अवैध तरीके से व्यापारी उपयोग
कानपुर नगर में एक-दो नही हजारों की संख्या में अवैध बेसमेंट बने है और उन्हे व्यापार के लिए उपयोग किया जा रहा है। कानपुर कोचिंग हब कहे जाने वाले काकादेव, गीता नगर, विनायकपुर, रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जहां एक ओर बेसमेंट में कोचिंग का संचालन बडे पैमाने पर किया जा रहा है तो वहीं बाहर से शहर आकर पढने वाले हजारो छात्रों को रहने कल लिए चोरी छिपे घरों को हास्टल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया और इतना नही नही घरों में बेसमेंट बनवाकर छोटे छोटे कमरे बनवा दिये गये,जिसमें एक या दो बेड डालकर मोटी कमाई की जा रही है। पता यह भी लगा है छात्रों खाने-पीने की व्यवस्था के लिए इन्ही बेसमेंटों में रसोई का भी संचालन किया जाता है। हादसे के बाद अधिकारी मौन है, जवाब नही दे पा रहे है लेकिन साफ समझ आता है कि बिना विभागयी सहायता के अवैध बेसमेंट न तो बन सकते है और न ही इनमें किसी प्रकार का व्यापार संचालित किया जा सकता है।
- दकानदानों ने बिना विभागीय सूचना के बनवा लिए बेसमेंट, चल रहे शो रूम
कानपुर में बड़ी बाजारों और थोक बाजारों में व्यापारियों ने अपनी सुविधा के हिसाब से काफी गहरे बेसमेंट बना लिए है। कुछ रिहाईशी क्षेत्रो और व्यापारिक क्षेत्रों में तीन-तीन मंदिर नीचे तक बेसमेंट बनाकर ऑफिस संचालित किए जा रहे है। नया गंज में जितनी बिल्डिंग ऊपर दिखाई देती है उससे कहीं ज्यादा अण्डर ग्राउण्ड बनी है।। इससे भी बडी बात कि यदि कोई हादसा होता है तो ऐसे बेसमेंट से निकलने का कोई दूसरा रास्ता नही है। शहर के गोविन्द नगर की चावला मार्केट, साकेत नगर, गुमटी नं0-5, नवीन मर्केट, पीपीएन मार्केट, शिवाला, मेस्टनरोड, नई सडकर, बेगम गंज, चमनगंज, कलक्टर गंज, घसियारी मण्डी, भूसा टोली, आर्य नगर, स्वरूप नगर, नया गंज, शक्कर पटटी, हूलागंज, बिराहना रोग, माल रोड सहित लगभग पूर शहर में ही अवैध बेसमेंट तथा उनमें व्यापारिक गतिविधियां की जा रही है।
- ज्यादा खतरनाक अस्पताल तथा बेसमेंट में चल रही ओपीडी
कानपुर में हजारो प्राइवेट अस्पताल है जो एक तरफ मानको के विपरीत बने तो वहीं इनमें गहरे-गहरे बने बेसमेंटो में ओपीडी तथा वार्ड का संचालन किया जा रहा है जिनमें हजारो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इतना ही नही मरीजो के साथ रहने वाले तीमारदारो की भी इन   हादसो के दैत्यो के बीच जिंदगी खतरे मे बनी रहती है। यहां इन अस्पतालों की संख्या को गिनाया नही जा सकता लेकिन कोई ऐसा अस्पताल नही जहां एक-दो खंड जमीन के नीचे न बने हो। इसके अलावा लापरवाही इतनी कि इन अस्पतालों में बाहर निकलने का रास्ता भी एक वह भी सीढियां, कुछ अस्पतालों में लिफ्ट लगी भी है तो भी यदि कोई दुघर्टना होती है जो जान हानि बडी होने से कोई नही रोक सकता।
   कई होटलो में भी अवैध बेसमेंट बने है। होटलों में बेसमेंट पार्किग के लिए होता है लेकिन यहां व्यापार के लिए इनका उपयोग किया जा रहा है। जरनल गंज, काहूकोई, कर्नलगंज, गम्मू खां का हाता, नई सडक, हालसी रोड जैसी भीड-भाड ऐरिया में बेसमेंट में व्यापार किया जा रहा है। कहीं कहीं तो बडे-बडे गोदामो के रूप में बेसमेंट का उपयोग हो रहा है। कुछ भी हो लेकिन विभागीय अधिकारी आंख बंद किए रहते है। कोई मोटी रकम देकर कितना भी गलत काम कर सकता है। अब देखना यह है कि योगी सरकार में अधिकारियों के कितने पेंच कसे जाते है और शहर के इन अवैध बेसमेटों पर कितनी कार्यवाई की जाती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने पीएम सुर्य घर योजना पर की समीक्षा बैठक
दीक्षा उत्सव श्रृंखला में लोक नृत्य, देशभक्ति गीत गायन पर हुई प्रतियोगिता
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ सम्पन्न हुआ सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
पुलिस आयुक्त ने किया सामूहिक योगाभ्यास
विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिता
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :