विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के पूर्व दीक्षोत्सव कार्यक्रमों के तहत विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जो छात्रों के सर्वांगीण विकास और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए होते हैं । इन आयोजनों में एथलेटिक्स से लेकर पारंपरिक खेलों तक की विविध स्पर्धाएं शामिल हैं। इन आयोजनों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स (दौड़, लंबी कूद) के अलावा कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेलों के मुकाबले होते हैं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षोत्सव के दौरान भारतीय और क्षेत्रीय पारंपरिक खेलों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।प्रतियोगिताओं में विवि के छात्र-छात्राएं तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना के लिए प्रेरित करना होता है।
|