होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर जनपद भर में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
 
स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर जनपद भर में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
Updated: 6/20/2026 2:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर जनपद भर में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
-21 जून को ग्रीन पार्क में होगा मुख्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान होंगे मुख्य अतिथि
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6:00 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में जनपद स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, श्री राकेश सचान होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सरसैया घाट पर समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।जिलाधिकारी ने ग्रीन पार्क में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रीन पार्क के अतिरिक्त सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों, आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों तथा नगर निगम द्वारा चिन्हित पार्कों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा भीतरगांव स्थित प्राचीन मंदिर परिसर तथा बिठूर के नानाराव पार्क सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे।बैठक में बताया गया कि ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग सहित विभिन्न योग एवं सामाजिक संस्थाएं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगी। आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। इनके सहयोग से अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ने तथा नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि "स्वस्थ आयु के लिए योग" की थीम को सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा सके और स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि  जनपदवासी अपनी योग की फोटो,वीडियो https://kavach.upayush.in/Citizen/UploadImage अपलोड कर सकते है।बैठक में सीडीओ अभिनव जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ विवेक चतुर्वेदी, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी कप्तान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिता
कम सीडी रेश्यो वाले बैंकों को चेतावनी, जमा धनराशि के सापेक्ष ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश
डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल
राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
विश्वस्तरीय पैराशूट उत्पादन में जीआईएल की भूमिका अहम् -सामरिक जरूरतों को पूरा करने को प्रतिबद्ध है जीआईएल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :