होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  दीक्षा उत्सव श्रृंखला में लोक नृत्य, देशभक्ति गीत गायन पर हुई प्रतियोगिता
 
दीक्षा उत्सव श्रृंखला में लोक नृत्य, देशभक्ति गीत गायन पर हुई प्रतियोगिता
Updated: 6/23/2026 8:41:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दीक्षा उत्सव श्रृंखला में लोक नृत्य, देशभक्ति गीत गायन पर हुई प्रतियोगिता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, में 28वें दीक्षान्त समारोह के आयोजन से पूर्व आयोजित किए जा रहे दीक्षोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 'लोक नृत्य एवं देशभक्ति गीत गायन' प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लोक नृत्य प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया। वहीं देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। छात्राओं ने गुजराती,  दक्षिण भारतीय,राजस्थानी,पंजाबी,  हरियाणवी, बिहारी , उत्तराखंड एवं उतर प्रदेश के लोक नृत्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. अर्चना सिंह,डॉ.संघमित्रा महापात्रा, डॉ एकता शर्मा, डॉ.शिवानी चौधरी, डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ सोमेन्द्र वर्मा तथा डॉ स्वपनिल के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी (अधिष्ठाता, उद्यान संकाय), डॉ रामजी गुप्ता (प्राध्यापक, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग) तथा डॉ मुक्ता गर्ग एवं डॉ रश्मि सिंह शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उनकी कला,प्रस्तुति एवं भावाभिव्यक्ति की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी गई तथा विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले आगामी दीक्षोत्सव एवं दीक्षान्त समारोह कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने पीएम सुर्य घर योजना पर की समीक्षा बैठक
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ सम्पन्न हुआ सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
पुलिस आयुक्त ने किया सामूहिक योगाभ्यास
विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिता
स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर जनपद भर में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :