होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  हाईवे के ब्रिज की सेफ्टी रेलिंग से टकराई बाइक,दो दोस्तों की मौत
 
हाईवे के ब्रिज की सेफ्टी रेलिंग से टकराई बाइक,दो दोस्तों की मौत
Updated: 10/3/2025 8:03:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

हाईवे के ब्रिज की सेफ्टी रेलिंग से टकराई बाइक,दो दोस्तों की मौत 
-मामला कन्नौज जिले के जलालपुर पनवारा कस्बे के निकट हाइवे की सेफ्टी रेलिंग का
-हाइवे पर पड़ी मिली बाइक,जबकि दोनों युवक दुर्घटना के बाद ब्रिज से नीचे पड़े मिले
-कासगंज से उन्नाव जिले के बांगरमऊ जाने को निकले थे बाइक सवार
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव 
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कन्नौज में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।दोनों युवक कासगंज से उन्नाव जाने के लिए बाइक से रवाना हुए थे।घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताते चलें कि गुरुवार की सुबह कासगंज जिले के सारोगेट घंटाघर निवासी 29 वर्षीय अवनीश कुमार और 30 वर्षीय अमित शर्मा जो आपस में दोस्त हैं,बाइक से उन्नाव जिले के बांगरमऊ जाने के लिए रवाना हुए थे।उपरोक्त दोनों के अलावा दो अन्य बाइकों से अवनीश के भाई अभिषेक और अमन के अलावा उनके दोस्त राहुल और वंशू भी बांगरमऊ जाने को साथ ही निकले थे।तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार उपरोक्त लोगों में अवनीश सोनी और अमित एक बाइक पर सवार होकर जैसी ही रास्ते में आगे पीछे हुए और नेशनल हाईवे पर जलालपुर पनवारा कस्बे निकट पहुंचे,तभी बाइक अनियंत्रित होने से हाईवे की सेफ्टी रेलिंग से टकरा गई।हादसे में जहां दोनों ब्रिज के नीचे जा गिरे,वहीं क्षतिग्रस्त बाइक पुल पर पड़ी रही।इसी दौरान पीछे से आ रहे अवनीश के भाई और अन्य दोस्त भी मौके पर पहुंच गए।बाइक को ब्रिज पर पड़ा हुआ देख अनहोनी की आशंका जता जब सभी ने ब्रिज के नीचे अवनीश और अमित को पड़ा देखा तो आसपास के राहगीरों की मदद लेकर ब्रिज से नीचे उतरकर घायल पड़े अवनीश और अमित को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।यहां डाक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर मौके पर मौजूद भाइयों और दोस्तों के अलावा उनके द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद हड़कंप मच गया।घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है कि मृतक अवनीश के परिजन मूलरूप से उन्नाव जिले के बांगरमऊ के ऊगो गांव के रहने वाले हैं।कुछ समय पूर्व से उपरोक्त गांव से कासगंज आकर रह रहे थे।दो साल पहले अवनीश की शादी हुई थी, जबकि ढाई माह पूर्व अवनीश की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया।बताया गया कि बेटी का जन्म होने के चलते अवनीश अपने मूल गांव ऊगो में भंडारा कराने की तैयारियों में लगे थे और इसी उद्देश्य से बाइक से कासगंज से सोमवार की सुबह अपने भाइयों और दोस्तों के साथ रवाना भी हुए थे।बाइक को अमित चला रहे थे।इससे पहले कि बाइक सवार गंतव्य तक पहुंचते,होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।घटना का कारण नींद की झपकी बताया जा रहा है,जिसके चलते बाइक असंतुलित हुई और दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई।फिलहाल मृतकों के परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत: संगठनों ने बांटी ठंडी लस्सी और शरबत,सराहनीय पहल
मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान
11 कुंडीय महायज्ञ में फिर एक प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान
वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :