पुलिस कर्मियों ने ली एकता व अखंड़ता की शपथ
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के दौरान एसपी ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।पुलिस कर्मियों ने एकता व अखंड़ता की शपथ ली।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयन्ती व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयन्ती पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।सभी पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।यहां पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार भेंट करते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र और उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर एएसपी अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन/तिर्वा कुलवीर सिंह,प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।इसके अलावा जिलेभर के सभी थानों,शाखाओं पर थाना व शाखा प्रभारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।यहां पर भी राष्ट्र की एकता, अखण्डता,सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई