एडीजी जोन ने इटावा पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
-चौकीदारों को छाता व साफा वितरित कर सुनी समस्याएं दिए निस्तारण के निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा।अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद इटावा भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस भोजनालय, बैरक/परिसर की साफ सफाई, शस्त्रागर, म्यूजियम, आदेश कक्ष तथा पुलिस कर्मियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, अनुशासन एवं पुलिस कर्मियों की सुविधाओं के संबंध में सम्बन्धित को सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ आदि विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, प्रचलित पत्रावलियों की अद्यतन स्थिति तथा कर्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया गया कि समस्त अभिलेख समयानुसार अद्यतन रखे जायें तथा कार्यालय के कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं दक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे इसी प्रकार
अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद इटावा के थाना सिविल लाइन में नवनिर्मित सीसीटीएनएस कक्ष 2.0 का उद्घाटन करनें के उपरान्त थाने का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, अभिलेखों का रख-रखाव, साफ-सफाई एवं थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होनें अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने, थाना परिसर में स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा जनसुनवाई एवं पुलिस सेवाओं को संवेदनशील, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किए जाने तथा अपराध नियंत्रण, एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये रखने के सम्बन्ध में आावश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन,कानपुर द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों को छाता व साफा वितरित करते हुये उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण के निर्देश भी दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक,कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,इटावा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।