उमेश्वरी देवी बनी प्रदेश सचिव संगठन कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उमेश्वरी देवी, एडवोकेट को कांग्रेस संगठन के प्रति आपकी निष्ठा एवं सूचना का अधिकार विभाग से सम्बन्धित आपके अनुभवों को देखते हुए आपको उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग (आर०टी०आई) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया जाता है। कांग्रेस संगठन द्वारा आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप इस संगठन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय, प्रियंका गांधी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। यह जानकारी पाते ही संगठन कार्यकत्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया | इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए एडवोकेट उमेश्वरी देवी ने कहां कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे और आने वाले 2027 के महासंग्राम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संगठन पक्ष में पार्टी के नीतियों रीतियों को जनता के बीच रखकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे यही हमारी सच्ची और मजबूत निष्ठा होगी |
|