होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  8 अक्टूबर को 14 लाख महिलाओं को खिलाई जाएगी आयरन की लाल गोली
 
8 अक्टूबर को 14 लाख महिलाओं को खिलाई जाएगी आयरन की लाल गोली
Updated: 10/6/2025 9:27:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

8 अक्टूबर को 14 लाख महिलाओं को खिलाई जाएगी आयरन की लाल गोली
*मिशन शक्ति 5.0 तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत संचालित होगा एनीमिया मुक्त कानपुर अभियान
*लाल गोली है सेहत की डोरी, जरूर खायें, कानपुर को एनीमिया मुक्त बनाएं: डीएम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।
मिशन शक्ति 5.0 और “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत कानपुर नगर में 8 अक्टूबर को एनीमिया मुक्त कानपुर विशेष अभियान आयोजित होगा। इस महाअभियान का लक्ष्य जिले की 14 लाख महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) की लाल गोली खिलाकर खून की कमी से छुटकारा दिलाना और “एनीमिया मुक्त कानपुर” के लक्ष्य को साकार करना है।
*महिलाओं की सेहत से जुड़ा बड़ा कदम
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गर्भवती और धात्री महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग की महिलाओं को यह गोली उपलब्ध कराई जाएगी। एनीमिया महिलाओं की शक्ति और आने वाली पीढ़ियों की सेहत पर गहरा असर डालता है। आयरन की गोली से महिलाओं में खून की कमी दूर होगी, ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी तथा परिवार सशक्त होगा।
*हर स्तर पर होंगे सेवन कार्यक्रम
एनिमिया मुक्त कानपुर अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, जहाँ टीकाकरण या स्वास्थ्य गतिविधियाँ चल रही हैं, सभी टैगिंग सत्र स्थल, ग्राम पंचायत भवन एवं वार्ड भवन, ब्लॉक मुख्यालय, खंड विकास कार्यालय, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपजिलाधिकारी कार्यालय, जिला स्तरीय कार्यालय तथा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों पर एक साथ सेवन कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। जिन ग्राम पंचायतों और वार्डों में वीएचएसएनडी सत्र हो रहा है, वहाँ आयरन की गोली उसी मंच से खिलाई जाएगी, जबकि अन्य स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएँगे।
*कक्षा 1 से 5 तक की छात्राओं को खिलाई जाएगी पिंक गोली*
विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की छात्राओं को पिंक गोली, कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की किशोरियों को नीली गोली एवं 18 वर्ष से 49 वर्ष तक की सभी महिलाओं को लाल गोली का सेवन कराया जाएगा।
*विभिन्न विभागों के समन्वय से होगा लक्ष्य हासिल
अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को स्पष्ट लक्ष्य दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को 3 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 2.45 लाख, जिला विद्यालय निरीक्षक को 2 लाख, पंचायती राज विभाग को 3 लाख, नगर निगम को 1.70 लाख, डूडा को 1.40 लाख, पुलिस विभाग को 20 हजार और आईसीडीएस विभाग को 25 हजार महिलाओं तक आयरन की गोली पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*आयरन की गोली है जरूरी
जेएसआई की प्रोग्राम ऑफिसर हुदा ज़हरा ने कहा कि महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य से ही स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण होता है। आयरन की यह गोली महिलाओं के जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास भर देगी। यह केवल स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का भी अभियान है। उन्होंने बताया कि निर्धारित केंद्र पर महिलाओं को आयरन की दस गोली निःशुल्क दी जाएगी, जिसमें से एक गोली केंद्र पर ही खिलाई जाएगी। शेष गोली महिलाएं घर ले जा सकेंगी और प्रति सप्ताह एक गोली का सेवन करना होगा।
*कहाँ मिलेगा लाभ
लाभार्थी महिलाओं को आयरन की गोली जिले के सभी विद्यालयों, ग्राम पंचायत एवं वार्ड भवनों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, नगर निगम और निकाय कार्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और जिला स्तर के कार्यालयों पर निःशुल्क दी जाएगी।
*निगरानी और अपील
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं भी गोली का सेवन करें और इस अभियान को जनांदोलन का रूप दें। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ नोडल अधिकारी बनाए गए हैं और अभियान की सघन निगरानी होगी।
डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद की महिलाओं से अपील की कि वे 8 अक्टूबर को होने वाले इस विशेष अभियान में अवश्य भाग लें और निकटवर्ती केंद्रों पर जाकर निःशुल्क आयरन की गोली खाएँ। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गोली नहीं, बल्कि आपके और आपके परिवार की सेहत की सुरक्षा है। आपकी सहभागिता ही ‘एनीमिया मुक्त कानपुर’ बनाने की दिशा में सबसे बड़ा योगदान होगी।
*एनीमिया क्या है और इसके नुकसान
एनीमिया शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन का स्तर घटने की स्थिति है। यह मुख्यतः आयरन और फोलिक एसिड की कमी से होता है। एनीमिया से महिलाओं में थकान, कमजोरी, चक्कर आना और गर्भावस्था के दौरान जटिलताएँ बढ़ जाती हैं। बच्चों में इसका असर जन्म के समय कम वज़न और मानसिक विकास में बाधा के रूप में दिखता है। आयरन की गोली नियमित अंतराल पर खाकर इसे आसानी से रोका जा सकता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस में स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला
सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं जागरूकता के लिए आयोजित हुई गोष्ठी
जल्दी पहचान, सही उपचार ही टीबी उन्मूलन की कुंजी है - डॉ आदेश कुमार
विश्व कैंसर दिवस पर लगाया जन जागरूकता शिविर
यूपीयूएमएस सैफई में" विश्व कैंसर दिवस" का आयोजन, कैंसर विजेताओं का सम्मान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :