2027 में भाजपा की जीत की बुनियाद बन रही हैं योजनाएं और अभियान – भूपेंद्र चौधरी"
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाएं और अभियान 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की मजबूत आधारशिला बनेंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूलमंत्र पर काम करती है और जनता के हित में लगातार सक्रिय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को मंघना में भाजपा नेता दिनेश अवस्थी के सिनेमा हॉल एवं शॉपिंग मॉल के शुभारंभ के मौके पर एक प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी निरंतर अपने कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से जनता तक पहुँच बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत आदि आम जनता तक लाभ पहुँचा रही हैं और यही योजनाएं 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मजबूत समर्थन दिलाएंगी।
जब उनसे बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मायावती जी ने जो सवाल उठाए हैं, उनका जवाब सपा और कांग्रेस को ही देना चाहिए। भाजपा इन विवादों में न पड़कर, सिर्फ विकास की राजनीति में विश्वास रखती है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हर महापुरुष का सम्मान करती है और यह प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता होती है। उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अब भाजपा में जिला पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के सवाल पर उन्होंने कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन यह जरूर कहा कि अखिलेश यादव झूठ और भ्रम की राजनीति करते हैं, और जनता अब उनके झूठ में नहीं आने वाली। भूपेंद्र चौधरी ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि भाजपा जनता की सेवा को ही अपना उद्देश्य मानती है और 2027 में भाजपा की जीत का आधार आज चल रहे यही कार्यक्रम और योजनाएं बनेंगे।
प्रेस वार्ता एवं स्वागत में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सांसद रमेश अवस्थी सांसद अशोक रावत विधायक राहुल बच्चा सोनकर महेश त्रिवेदी अरुण पाठक जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी दीपू पांडे रवि दीक्षित रामदेव शुक्ला कौशल किशोर अवस्थी सहित प्रमुख नेता मौजूद रहे ।