एडीजी जोन ने ऑफलाइन लिखित परीक्षा के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से 1 ,2 नवंबर 2025 जनपद झांसी में प्रस्तावित कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 तथा पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 ऑफलाइन लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा गोष्ठी में आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी, बी0बी0जी0टी0एस0 मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद झांसी व प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थिति रहे।
|