पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा दी गई हथियारों की तकनीकी जानकारी
U-पुलिस बल को हथियारों के कुशल निशानेबाजी तथा सुरक्षा मानकों के पालन हेतु दिए गए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड, में फायरिंग अभ्यास किया गया। इस दौरान अपने स्कॉर्ट के साथ ग्लॉक पिस्टल एवं एमपी फाइव हथियार से फायरिंग अभ्यास करते हुए पुलिस बल को हथियारों के कुशल संचालन, सटीक निशानेबाजी तथा सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से फायरिंग प्रशिक्षण करने, हथियारों की तकनीकी जानकारी बनाए रखने तथा आकस्मिक स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया।