साइबर अपराधों से बचाव हेतु की गई विस्तार से चर्चा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जीवीएमसी के 1971 बैच के वरिष्ठ डॉक्टरों के रियूनियन कार्यक्रम में कानपुर नगर पुलिस द्वारा श्री गंगा वैली रिजॉर्ट, थानाक्षेत्र बिठूर में नए कानूनों, मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता पर विस्तृत सत्र आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त, पश्चिम कपिल देव सिंह के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान से जुड़े मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी, साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के तरीके, डिजिटल सतर्कता एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 व 112 की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करी।
|