भाजपा उत्तर  महिला मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन सम्पन्न 
U-विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार ही आत्मनिर्भर भारत की पहली नींव है:अर्चना पांडे
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा महिला उत्तर द्वारा आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व खनन आबकारी मध निषेध राज्य मंत्री अर्चना पांडे एवं विशिष्ठ अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंजू शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति में वंदेमातरम से हुई। 
महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार ही आत्मनिर्भर भारत की पहली नींव है भारत को आर्थिक, सुरक्षा एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2047 में भारत एक नई विश्व शक्ति बनकर उभरे, इसलिए यह जरूरी है कि भारत स्वयं पर निर्भर हो यानी खुद को किसी और पर आश्रित ना होना पड़े। उन्होंने आगे कहा देश को विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत 12 मई 2020 को की गई। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करना। आज इसी का परिणाम है कि भारत जापान देश को पीछे छोड़ तीसरी अर्थव्यवस्था बना। कार्यक्रम  में उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार, अनीता गुप्ता, रंजीता पाठक, आशा पाल, पूनम कपूर, अवधेश सोनकर, विजया तिवारी पुष्पा तिवारी क्षेत्रीय संयोजिका लक्ष्मी श्रीवास्तव ने उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम की सहसंयोजिका सीमा तिवारी, सीमा सिंह एवं शिखा कोरी, अनीता सोनी, सीमा एम बी ए,सुधा सिंह रीता सोनकर, लवली सक्सेना, शिल्पी सोनकर मीना प्रजापति शोभा शुक्ला , पूनम कंवर अनामिका श्रीवास्तव,सुमन सक्सेना, वंदना परिहार, प्रियंका सिंह शुभ्रा अवस्थी, गीता निगम आदि बहने मौजूद रहीं।