वरिष्ठ साहित्यकार को सारस्वत सम्मान से किया सम्मानित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विकासिका साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में एक गुण गौरव सम्मान तथा सारस्वत सम्मान का आयोजन जर्नलिस्ट क्लब अशोक नगर में किया गया। कार्यक्रम में संयोजक डॉ .विनोद त्रिपाठी ने विषय प्रवर्तन करते हुए बताया कि विकासिका की साहित्यिक यात्रा में उन लोगों को स्मरण कर समय समय पर सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज में कुछ अलग हटकर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।कार्यक्रम में शिवकुमार सिंह 'कुंवर' वरिष्ठ साहित्यकार को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। गुण गौरव सम्मान वरिष्ठ कवि उपेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ व्यंगकार एवं गजलकार वेद प्रकाश शुक्ल 'संजर', समाजसेवी एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले श्री प्रतीक भारत को दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, माला व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एक संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिससे वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि डॉ. सुरेश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने वालों को बहुत सजग रहकर अपनी आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहना होगा। कार्यक्रम में अन्य साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचना के द्वारा उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष के॰ के॰ अवस्थी व संचालन पूर्णिमा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेन्द्र मोहन तिवारी, डॉ० उदयप्रताप सिंह, डॉ० राधा शाक्य, डॉ० शशि शुक्ला, डॉ० प्रेम स्वरूप त्रिपाठी, उमेश चन्द्र शुक्ला, उमा विश्वकर्मा, हित प्रभा, सौम्या पांडे, सुरेंद्र शशि, सुशील पांडे, सुनीता तिवारी, वीना उदय, ओम प्रकाश पाठक, मनीष सरल, दीपांजलि दुबे दीप, अनीता बाला त्रिपाठी अनुपम, विकास शुक्ला, अक्षत, गोपी कृष्ण बाजपेई, अंबुज गुप्ता, डॉ० पी०एन० शर्मा, राघव द्विवेदी, प्रतीक श्रीवास्तव, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
|