देव दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने संतों से की वार्ता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा बाबा आनंदेश्वर मंदिर, परमट का निरीक्षण किया गया। कल होने वाले देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत द्वारा मंदिर परिसर एवं गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेटिंग एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी, स्थानीय नागरिकों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर पर्व के सुचारू एवं सुरक्षित आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।