होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  सांसद–विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
 
सांसद–विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Updated: 11/7/2025 7:37:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सांसद–विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप विधानसभा किदवई नगर से सांसद–विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी तथा किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग, कानपुर नगर द्वारा किया जा रहा है प्रतियोगिताएँ 6 नवम्बर से 8 नवम्बर 2025 तक डॉक्टर चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, के.के. गर्ल्स डिग्री कॉलेज, शिवाजी इंटर कॉलेज तथा रतनलाल स्टेडियम में आयोजित की जा रही हैं। इनमें केवल पूर्व पंजीकृत खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।उद्घाटन दिवस पर आयोजित दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सांसद एवं विधायक द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए व्यापक मंच प्रदान कर रही है, और यह प्रतियोगिता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक महेश त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी तो उत्साहित हैं ही, जो खिलाड़ी मैदान में नहीं उतर पाए हैं, उनके लिए यह प्रतियोगिता प्रेरणा का कार्य करेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश पाल, भाजपा कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, संजीव पाठक, अवधेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इसके अलावा माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग तथा स्पोर्ट्स विभाग के व्यायाम प्रशिक्षक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर लगभग 1000 स्कूली बच्चों एवं 500 खिलाड़ियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन, कानपुर नगर द्वारा संयुक्त रूप से निभाई जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरदार पटेल जयंती पर चले अभियानों और एसआईआर अभियान को दी जाएगी और गति: प्रकाश पाल
शंकराचार्य जी के सान्निध्य पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हुआ गौ कवि सम्मेलन
यूपीयूएमएस में मनाया गया “राष्ट्रीय एकता दिवस”
क्षेत्र पंचायत की मीटिंग अमरिया ब्लॉक प्रमुख द्वारा हुई संपन्न
मोदी ने देशवासियों से रन फार यूनिटि मे भाग लेने का किया आव्हान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :