होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  अब हर शनिवार होगा शक्तिवार, बच्चों को मिलेगी आयरन फोलिक की शक्ति
 
अब हर शनिवार होगा शक्तिवार, बच्चों को मिलेगी आयरन फोलिक की शक्ति
Updated: 11/22/2025 5:24:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

अब हर शनिवार होगा शक्तिवार, बच्चों को मिलेगी आयरन फोलिक की शक्ति
*एनीमिया मुक्त भारत की दिशा में कानपुर नगर की अनूठी पहल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।परिषदीय स्कूलों में किशोर और किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम को मजबूत करने के लिए कानपुर नगर जिले में एक नई पहल शुरू की गई है। अब हर शनिवार को परिषदीय स्कूलों में शक्तिवार मनाया जाएगा। इस दिन बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों के बीच आयरन फोलिक एसिड की गोली दी जाएगी। उद्देश्य यह है कि बच्चे हर सप्ताह आयरन फोलिक का सेवन नियमित रूप से करें और एनीमिया के प्रति अधिक जागरूक बनें।
चौबेपुर और शिवराजपुर ब्लॉकों के चयनित विद्यालयों में प्रोजेक्ट अम्मा के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और समुदाय के सहयोग से यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। डबल्यूआइएफएस कार्यक्रम पहले से संचालित है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बच्चे आयरन फोलिक की गोली नहीं लेते थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए शक्तिवार की अवधारणा बनाई गई है, ताकि बच्चे मिड डे मील के बाद मीठी नीली गोली को उत्साह से खाएँ और इसे अपने स्वास्थ्य से जोड़ें।
इसी क्रम में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय पेम, चौबेपुर में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने शक्तिवार का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह और विटामिन एंजेल्स के कंट्री डायरेक्टर डॉ आशुतोष मिश्र भी मौजूद रहे। शुभारंभ के दौरान सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि बच्चों में एनीमिया कम करना तभी संभव है जब आयरन फोलिक की गोली उनके दैनिक जीवन का स्वाभाविक हिस्सा बने। शक्तिवार बच्चों को स्वास्थ्य की आदतें सिखाने का सरल और प्रभावी माध्यम बनेगा।
प्रोजेक्ट अम्मा टीम ने बताया कि शक्तिवार सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन पर आधारित है। शनिवार को मिड डे मील के बाद अध्यापक बच्चों को मीठी नीली गोली देंगे। बच्चे शक्ति मंत्र बोलेंगे और खेल कूद की कक्षा में गोली गोल पोस्ट जैसे खेल खेलेंगे। इसके साथ ही पोषक भोजन, आयरनयुक्त आहार और अच्छी आदतों से जुड़े कार्ड गेम भी बच्चों को उपलब्ध कराए जाएंगे। लक्ष्य यह है कि बच्चे खेल खेल में ही स्वास्थ्य की समझ विकसित करें और एनीमिया से दूर रहें।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आशा अवस्थी ने किया। विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और प्रोजेक्ट अम्मा की टीम उपस्थित रही।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालय मंधना प्रथम में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त ने थाना कोहना का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के ड्रा सम्पन्न
ऑगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी—किसी भी प्रकार के प्रलोभन से रहें सतर्क
सीडीएसएल ने आत्मनिर्भरता के लिए निवेशक शिक्षा और सहभागिता की पुनर्कल्पना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :