होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  जिलाधिकारी ने किया ‘टीकाकरण महा उत्सव’ अभियान का शुभारंभ
 
जिलाधिकारी ने किया ‘टीकाकरण महा उत्सव’ अभियान का शुभारंभ
Updated: 12/3/2025 1:23:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

जिलाधिकारी ने किया ‘टीकाकरण महा उत्सव’ अभियान का शुभारंभ
*छूटे हुए बच्चों के समग्र टीकाकरण हेतु पूरे दिसंबर माह में हर बुधवार एवं शनिवार 502 केंद्रों पर आयोजित होगा विशेष अभियान*
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर ‘टीकाकरण उत्सव’ का शुभारंभ आज जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बेनाझाबर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से किया गया। शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी ने फराज के पुत्र श्रेयांश (आयु 9 माह) को एमआर टीका एवं पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान  का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे दिसंबर माह प्रदेश में तथा विशेष रूप से कानपुर नगर में छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण को समर्पित है। इस दौरान हर बुधवार और शनिवार को जनपद के कुल 502 टीकाकरण केंद्रों पर सभी योग्य बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों के लिए कुल 12 गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देने वाले टीके अत्यंत आवश्यक हैं। नियमित टीकाकरण श्रृंखला में जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाते हैं, उन्हें दिसंबर माह में विशेष राउंड के अंतर्गत चिन्हित कर टीका लगाया जाता है।
जिलाधिकारी ने  सभी जनपद वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि ‘टीकाकरण उत्सव’   31 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और यह स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिले में स्वस्थ समाज एवं सुरक्षित कल हेतु सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में जेएसआई (JSI) की टीम, सीएमओ कार्यालय, चिकित्सा विभाग, आंगनवाड़ी विभाग तथा स्थानीय समुदाय के सहयोग से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता और टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड महामारी के समय हमने देखा कि टीकाकरण का कितना अधिक महत्व है। बहुत सी बीमारियाँ केवल समय पर टीका लगवाने से रोकी जा सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में गंभीर परिणाम दे सकती है। सभी माता-पिता यह सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
 उन्होंने कहा  जनपद के सभी नागरिक  अपने आस-पास के सभी परिवारों को जागरूक करें और अधिक से अधिक बच्चों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुँचाने में सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यू वी सिंह, जे एस आई की हुदा जहरा समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
होली पर प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता, रासायनिक रंगों से रहें सावधान :डॉ अजय सिंह
रीजेंसी हेल्थ द्वारा एआई-पावर्ड आईवीएफ क्रांति की शुरुआत
डॉ. सुधीर कुमार द्विवेदी फिजियोथेरेपी अवार्ड से सम्मानित
कुशल चिकित्सकों द्वारा मुफ्त में की गई 71 आंख रोग मरीजों की जांच
कारों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अंगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :