सांड के हमले में पुजारी की दर्दनाक मौत, शव को पोस्टमार्टम भेजा गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। गाय का दूध निकालते समय एक आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।महाराजपुर निवासी अशोक कुमार (40), जो पेशे से पुरोहित का कार्य करते थे। शनिवार शाम अपने घर में गाय का दूध निकाल रहे थे। उसी दौरान वहां पहुंचे एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। सांड ने अशोक को उठाकर जमीन पर पटक दिया। पटकनी इतनी जोरदार थी कि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार मिलने से पहले ही उनकी सांसे थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्तमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडिताई कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अशोक की आकस्मिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
|