नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गो पर चलाया विशेष सफाई अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नगर निगम ने रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया।
महापौर प्रमिला पांडे एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देशों के क्रम में कानपुर नगर निगम की सीमा में आने वाले मुख्य -मुख्य मार्गों में नगर निगम कानपुर के द्वारा सुबह 6.00 बजे से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत निर्मित डिवाइडरो, फुटपाथ की साफ-सफाई के बाद घुलाई का अभियान चलाया गया है। इस अभियान में डिवाइडरो एवं फुटपाथ की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ 96 नग रोड स्वीपिग मशीन से डिवाइडरो की सफाई का कार्य कराया गया। इसके साथ-साथ 06 नग एन्ट्री स्मॉग गन एवं 18 नग वाटर स्प्रिंकलर मशीन से डिवाइडरों एवं फुटपाथ की घुलाई का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान जोनल स्वच्छता अधिकारियों, मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक की देख-रेख में सफाई नायक, सफाई पर्यवेक्षक एवं सफाई कर्मचारियों के सहयोग से चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उददेश्य "स्वच्छता ही सेवा है" के तहत शहर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखना है। इस विशेष अभियान में जगदीश यादव अपर नगर आयुक्त (द्वितीय), समस्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जोनल स्वच्छता अधिकारी,रफीजुल रहमान डिपो इंचार्ज, समस्त सी०एस०एफ०आई०/एस०एफ०आई० समस्त सफाई नायक, र्यवेक्षक, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- इन मुख्य सडको पर चलाअभियान
नगर निगम कर्मियों के द्वारा कानपुर के मुख्य मार्ग जिनमें परेड चौराहा से फुलबाग चौराहा तक (दोनो पटटी), मरे कम्पनी पुल (दोनो पटटी), सीओडी पुल से पीएसी चौराहा मनोज इन्टरनेशनल तक (दोनो पटटी) और रामादेवी चौराहा तक (दोनो पटटी), टाटमिल चौराहा से बाबाकुटी (बाकरगंज) (दोनो पटटी), शनिदेव मन्दिर से गौशाला होते हुए संजय वन तक (दोनो पटटी),जरीब चौकी से लेकर गौल चौराहा तक (दोनो पटटी), गोल चौराहा से मोतीझील तक (दोनो पटटी), शनिदेव मन्दिर फजलगंज मोड से फजलगंज चौराहा तक (दोनो पटटी) व नरेन्द्र मोहन सेतु से शनिदेव मन्दिर डिवाइडर (दोनो पटटी) पर सफाई अभियान चलाया गया।