होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर मेट्रो राइड करने सैंटा की ड्रेस में आए स्कूली बच्चे
 
क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर मेट्रो राइड करने सैंटा की ड्रेस में आए स्कूली बच्चे
Updated: 12/25/2025 9:56:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर मेट्रो राइड करने सैंटा की ड्रेस में आए स्कूली बच्चे
U-कानपुर मेट्रो ने की नए साल और क्रिसमस के स्वागत की तैयारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मेट्रो ने बुधवार को सैंटा और नए साल के स्वागत के लिए आयोजनों की श्रृंखला का आरंभ कर दिया है। लिटिल एंजेल स्कूल, तिलक नगर से सैंटा की वेशभूषा में आए नन्हे बच्चों ने मेट्रो राइड का आनंद लिया। क्रिसमस के अवसर पर बड़ा चौराहा स्टेशन पर विशेष सजावट की गई है। इस त्योहार को खास बनाने और बच्चों संग खुशियां बांटने के लिए कल सैंटा क्लॉज भी मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। सैंटा इस दौरान अपनी पारंपरिक पोशाक में बच्चों को टॉफियां बांटेंगे। मेट्रो द्वारा नए साल के अवसर पर आने वाले दिनों में बैंड परफॉर्मेंस, रंगोली, संगीत संध्या आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।क्रिसमस में सैंटा के स्वागत के लिए जहां सभी तैयारियों में व्यस्त हैं वहां कानपुर मेट्रो भी किसी से कम नहीं है। सैंटा के आगमन के दस्तक के साथ ही आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस माह के आरंभ में कानपुर सेंट्रल, बड़ा चौराहा और मोतीझील स्टेशनों पर नए साल 2026 के जनवरी मध्य तक चलने वाले पुस्तक मेलों की शुरूआत की गई थी। आज तिलक नगर स्थित लिटिल एंजेल स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे सैंटा की पोशाक में मोतीझील स्टेशन पहुंचे। इस दौरान मेट्रो अधिकारियों ने बच्चों को कानपुर मेट्रो की सुविधाओं, विशेषताओं, कार्यप्रणालियों और नियमों से अवगत कराया। बच्चे मेट्रो से यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित थे। उन्होंने मेट्रो की खिड़की से शहर की खूबसूरती का लुत्फ उठाया। यात्रा की समाप्ति पर बच्चों को कुकीज वितरित की गई।
कानपुर मेट्रो में कल गुरुवार यानी क्रिसमस पर सैंटा की धूम रहेगी। सैंटा के ड्रेस में ट्रेन और स्टेशन पर मेट्रो यात्रियों को टॉफियां वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर बच्चों से जुड़ी एक संस्था के लिए मेट्रो राइड और चित्रकला गतिविधि का आयोजन भी किया जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए बड़ा चौराहा स्टेशन पर 28 और 31 दिसंबर को संगीत संध्या व बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर रंगोली प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई जयंती
सीर्थीहब ने बंदरगाह क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को मजबूत का किया प्रशिक्षण
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर विद्यार्थियों को सारगर्भित दी जानकारी
ख्वाजा ग़रीब नवाज़ ने हिन्दुस्तान मे शम-ए-इस्लाम को किया रोशन
27 को निकलेगा जुलूस ए गरीब नवाज : क़ाज़ी ए शहर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :