किसान नेत्री बनी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, मजदूर यूनियन ने दी बधाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति और निर्देश से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिवों, सचिवों और कोऑर्डिनेटरों की सूची बुधवार को जारी की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और राज्य सभा सांसद के.सी.वेणुगोपाल की तरफ से जारी की गई सूची में तेजतर्रार, लोकप्रिय, संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। पूनम पंडित मूल रूप से बुलंदशहर के इस्माइलपुर गांव की रहने वाली हैं। पूनम को वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बुलन्दशहर की स्याना विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा था। पूनम जनहित के मुद्दों को हर प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से उठाती रहती हैं
। किसान आंदोलन के दौरान बेबाक कार्यशैली के चलते पूनम पंडित ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने पूनम को मनोनयन पत्र सौंपा। महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पूनम को तमाम शुभचिंतकों ने ढेरों बधाइयां दीं। वहीं आयुध उपस्कर निर्माणी कानपुर से किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने हर्ष व्यक्त करते हुए साथियों संग नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ पूनम पंडित को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी । महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि पूनम एक बहुत ही जुझारु और संघर्षशील नेत्री हैं। वे मजलूमों, किसानों, मजदूरों, शोषितों, महिलाओं सभी की आवाज उठाती हैं । पूनम नारी शक्ति का एक प्रतीक हैं। उन्होंने आयुध फैक्ट्रियों के निगमीकरण के विरोध में कई बार आवाज बुलंद करी है। साथ ही निगमीकरण को वापस लेने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से भी अपील करी है। उनका विशाल व्यक्तिव ही उन्हें महान बनाता है। पूनम ने अपने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।इस दौरान मुख्य रूप से यूनियन अध्यक्ष महेंद्र नाथ, महामंत्री समीर बाजपेई, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, नरेश तिवारी,संयुक्त मंत्री ब्रजेश तिवारी, मिथिलेश प्रसाद, एलपीसी सदस्य सियाराम, नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित तिवारी, मोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार,मनोज कुमार, काशी प्रसाद वर्मा, मोहम्मद अजीम,सतीश कुमार,राजीव कुमार, आदि रहे।