कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक, 10 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों की पहली बैठक जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में फजलगंज स्थित एक होटल में हुई। इसमें चुनाव कराने वाले चुनाव अधिकारियों, नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया। संगठन का शपथ ग्रहण समारोह 10 मार्च को कराए जाने की रूपरेखा तय की गई। युवा, महिला और आईटी इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। 15 दिनों के भीतर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता, सीपी सोमानी, देवी खन्ना, सरताज अहमद, प्रदीप पांडेय और सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी हितों के लिए ढाल बनकर खड़ा रहेगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि व्यापारी हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी और कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। धीरू गुप्ता, आलोक मल्होत्रा, मुकेश भाटिया, सीताराम, संजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
|