अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। मंगलवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया व अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/ स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी।पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई को चेक कर संम्बधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर, आर0टी0सी0 प्रभारी, समस्त आई0टी0आई0,पी0टी0आई0 व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।