एडीजी जोन ने महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में किए गए प्रबंधों से कराया अवगत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण की स्थिति, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, चालू वित्तीय वर्ष में बजट व्यय की प्रगति, साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। उक्त समीक्षा गोष्ठी में आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोन के अंतर्गत समस्त जनपदों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों, साइबर अपराध नियंत्रण तथा बजट व्यय की प्रगति के संबंध में किए गए व्यापक प्रबंधों एवं वर्तमान स्थिति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
|