होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  पद यात्रा के जरिए नशा मुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का दिया संदेश
 
पद यात्रा के जरिए नशा मुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का दिया संदेश
Updated: 2/14/2026 10:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पद यात्रा के जरिए नशा मुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का दिया संदेश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भगवती मानव कल्याण संगठन ने गोविन्द नगर रामलीला मैदान से विशाल नशामुक्त पद यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में पहुंचे हजारो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने सामाज को नशामुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का सन्देश दिया। साथ ही नशामुक्ति का शंखनाद करते हुए सरकार से नशामुक्त प्रदेश की मांग की। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित नशामुक्त पद यात्रा का जगह-जगह संत,महात्मा, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला नशामुक्त पद यात्रा में मुख्य रूप से पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम से संगठन के केंद्र अध्यक्ष शक्ति स्वरुप बहन पूजा शुक्ला,संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी व चेतना आरुनी ने आगमन हुआ नशामुक्त पद यात्रा को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने बताया कानपुर नगर क्रांतिकारियों की धरती है और इसी धरती से नशामुक्त प्रदेश बनाने हेतु नशामुक्त का शंखनांद भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारो कार्यकर्ताओं ने किया है,विशाल नशामुक्त पद यात्रा के आयोजन का उद्देश्य ही है नशामुक्त परिवार खुशहाल प्रदेश अपराध मुक्त समाज बने। नशामुक्त की यह क्रान्ति बढती रहेगी और सरकार को नशामुक्त बनाने की लिए बाध्य करेगी। महासचिव अजय अवस्थी ने बताया सरकार राजस्व के लिए प्रदेश को शराब बाँट रही है जिससे युवा समाज संस्कार विहीन होकर नशेबाज़ बन रहा, अपराधी बन रहा,अपराध बढ़ने का मुख्य कारण नशा,दुर्घटना का कारण नशा है महिलाओं पर अत्याचार का कारण नशा ही है फिर भी सरकार समाज में नशे को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में नशामुक्त पद यात्रा की अगुवाई कर रही संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने बताया की राम मंदिर की स्थापना होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में शराब के ठेके खोलकर समाज को नशेबाज अपराधी व धर्मविहीन बना रही है सरकार- भगवती मानव कल्याण संगठन सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए नशामुक्त प्रदेश की मांग मुख्यमंत्री से करता है। भगवती मानव कल्याण संगठन एक ऋषि का संगठन है योगीराज शक्तिपुत्र महाराज ने, धर्मराष्ट्र मानवता की रक्षा के लिए संगठन का गठन किया, माता भगवती के आशीर्वाद से, देश स्तर पर 30 वर्षो से संगठन समाज को नशामुक्त व मांसाहार मुक्त बनाने का कार्य कर रही है। लाखो परिवारों को अध्यात्मिक चेतना प्रदान करते हुए धर्मवान समाज का निर्माण कर रहा है। अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने नारी शक्ति का आवाहन किया व जागरूक करते हुए कहा नशे के कारण सबसे ज्यादा परेशान माता,बहन हैं। नशे के कारण किसी का भाई,किसी का बेटा बर्बाद हो गया,महिलाओं पर बढ़ते अपराध का कारण नशा है,यदि नशामुक्त परिवार खुशहाल समाज बनाना है तो, आओ संगठन के इस अभियान में जुड़कर इस अभियान को मज़बूत बनाओ सिद्धाश्रम चेतना आरूणी ने प्रदेश मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने की मांग की एवं गौ हत्या बंद करके गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाएँ इस बात की मांग भी सरकार से की है। इस यात्रा में महापौर प्रमिला पाण्डेय, जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा का आगमन हुआ और हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई जैन समाज ने भी नशामुक्ति का समर्थन किया। वही कार्यक्रम में देश प्रदेश से आये हुए कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अस्पताल में आवागमन मार्ग बाधामुक्त रखे:लखन शुक्ला
एडीजी जोन ने महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में किए गए प्रबंधों से कराया अवगत
शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम
कानपुर की विरासत और उद्योग से रूबरू हुए कश्मीरी युवा
प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी, ईंट-भट्ठों पर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :