समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित को किया निर्देशित |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मुख्यालय की सदर कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।