घरेलू गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से मचा हाहाकार |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l शहर बदनपुर मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। घटना तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई। इससे पूरे मकान में दरारें पड़ गई। विस्फोट के बाद मकान में आग लग गई,हालांकि स्लैब का हिस्सा ढहने से घर के अंदर गिरी पानी की टंकी की वजह से आग बुझ गई। बदनपुर मोहल्ला निवासी जावेद खान के आवास में बीती रात करीब 11 बजे के आसपास घरेलू गैस सिलेंडर में तेज विस्फोट से लोगों में अफरा तफरी मच गई थी। घटना जिस समय हुई उस समय जावेद का पूरा परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। विस्फोट इतना तेज था कि पूरे मकान में दरारें पड़ गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जावेद का मकान एक हिस्सा ढह गया। इसमें बाथरूम की तरफ की दीवार और उसके ऊपर स्लैब का हिस्सा शामिल था। विस्फोट के बाद आग भी लगी थी लेकिन स्लैब ढहने से छत में रखी पानी की टंकी नीचे गिर गई और अपनी चारों तरफ फैल गया, इससे आग बुझ गई।घटना की सूचना मिलने ही वैवाहिक कार्यक्रम में मौजूद जावेद उनके परिजन मौके पर पहुंच गए।
|