पुलिस आयुक्त ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत विपिन ताडा (अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था) एवं संकल्प शर्मा (अपर पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय) के साथ थाना जाजमऊ क्षेत्रान्तर्गत सिद्धनाथ मंदिर तथा थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत आनंदेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके।
|