होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब
 
शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब
Updated: 2/16/2026 12:51:00 AM By Reporter- praduman panday

 शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब
*सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
वाराणसी ब्यूरो प्रदुमन पांडे के साथ सूरज यादव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महा मृत्युंजय मंदिर से डेढसी पुल तक निकली शिव बारात ने काशी को एक बार फिर आस्था, उल्लास और लोक परंपरा के अद्भुत रंग में रंग दिया। "जस दूल्हा तस बनी बराता की भावभूमि पर सजी इस बारात में अ-शिव वेशधारी शिव वर, औघड़, बाबा के गण, भूत-पिशाच, दैत्य-राक्षस, बंदर-भालू, सपेरे और मदारी शामिल होकर कण-कण में शंकर होने का एहसास करा रहे थे।
बाबा और औघड़ों की इस अनूठी बारात को देखने के लिए महिलाएं महीनों पहले से लोकगीत गुनगुनाती रही थीं. चल सखी देखि आई शिव का बरतियां। जैसे ही शिव बारात महा मृत्युंजय मंदिर से आगे बढ़ी, सड़क के दोनों ओर ठसाठस भीड उमड़ पड़ी। छों पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी। सबकी निगाहें दूर से पास आती रोशनी और झांकियों पर टिकी थी। और जैसे ही इहलोक-परलोक की झांकी समेटे शिव बारात समीप पहुंची, वातावरण 'हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
आज से 44 वर्ष पूर्व काशी में बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन तो होता था, किंतु इस प्रकार का सार्वजनिक उत्सव नहीं निकलता था। काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्घा में लगे सोने की चोरी और उसके पुनः प्राप्त होने के बाद शिव बारात के रूप में जो उत्सव शुरू हुआ, वह देखते ही देखते शहर का सबसे बड़ा लोक उत्सव बन गया और अब यह लाखों श्रद्धालुओं का मेला बन चुका है।
इस वर्ष की बारात में क्या बाराती और क्या घराती, सभी होली के रंग में सराबोर नजर आए। ऐसा लगा मानो फाल्गुन की होली समय से पहले हो उत्तर आई हो। विभिन्न प्रांतों की झांकियां और रंगों से सजी टोलियां आकर्षण का केंद्र रही। बारात में शामिल लोग ही नहीं, बल्कि उसे देखने वाले भी झूमते-गाते नजर आए। बारात में दूल्हे के रूप में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुराग टंडन, सहबाला के रूप में एक कुंतल के डाक्टर रमेश दत्त पांडेय जी शहबाला और दुल्हन के रूप में व्यापारी नेता बदरुद्दीन अहमद की सहभागिता ने काशी की गंगा-जमुनी तहजीब का जीवल दृश्य प्रस्तुत किया। खांटी बनारसी अंदाज के लिए प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा की उपस्थिति ने बारात की रौनक और बढ़ा दी।
अघौडी, भूत-पिशाच, देवी-देवता, किन्नर, सपेरे, मदारी, जादूगर और विभिन्न झांकियों से सजी यह बारात भानो लोक और अलौकिक के संगम का दृश्य बन गई थी। आयोजकों ने बाबा की बारात को आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बरसाने की लट्ठमार होली की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
महा मृत्युंजय से डेढ़सी पुल तक निकली यह शिव बारात एक बार फिर सिद्ध कर गई कि काशी में उत्सव केवल मनाए नहीं जाते, बल्कि जीए जाते हैं। यहां हर आस्था लोक परंपरा में ढलकर जन-जन का उत्सव बन जाती है। महाशिवरात्रि की इस अनुपम छटा ने एक बार फिर काशी को शिवमय कर दिया। पहली बार महंत निवास के घर से प्रतीकात्मक प्रतिमा, दड और छतरी के साथ नगाड़े की गड़गड़ाहट के साथ महामृत्युंजय मंदिर दारा नगर ले जाई गई जहां महामृत्युंजय के महंत परिवार ने बाबा की आरती किया उसके बाद काशी की महिलाओं ने अपने बाबा का परछन कर बाबा को इलायची सेवा का सेहरा पहना कर मां गौरा को विवाह कर लाने के लिए विदा किया पूरा माहौल वैवाहिक लोक गीत से गूंज रहा
था। सर्वश्री आर के चौधरी, दीपक बजाज, रमेश दुबे, संदीप केशरी, पवन खन्ना, महेश माहेश्वरी, कमल सिंह, अशोक चौरसिया, राजू वर्मा, विवेक मेहरोत्रा आकाश शाह,
गोरख यादव बारात के सुचारु संचालन में लगे रहे। संयोजक/महामंत्री दिलीप सिंह ने बारातियों को साधुवाद दिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिला अधिवक्ता संघ ने तीन सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 5 माल वाहनों पर हुई सीज की कार्यवाही
राज्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा का अधिकार अधिनियम की कार्यशाला हुई सम्पन्न
यूपीयूएमएस में अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित नवीनीकृत जिम्नेज़ियम का उद्घाटन
सपाइयों ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को किया याद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :