राज्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा का अधिकार अधिनियम की कार्यशाला हुई सम्पन्न
*नव चयनित ई0सी0सी0ई0 एजुकेटरों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
शिक्षा की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत समग्र शिक्षा अभियान के तहत गांधी प्रेक्षाग्रह में सोमवार को शिक्षा अधिकार अधिनियम की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार ने किया। कार्यशाला में जनपद के मान्यता प्राप्तए सीबीएसई बोर्ड शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को नई दिशा दी है। सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने नव चयनित ई0सी0सी0ई0 एजुकेटर को बधाई देते हुये कहा कि आप लोग निष्ठा पूर्वक समाज को नई दिशा देने का कार्य करें।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत सभी को निःशुल्क शिक्षा देने का सरकार का संकल्प है। गरीब बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश कराकर शिक्षित किए जाने का काम किया जा रहा है। अलाभित परिवारों के नौनिहालों को सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था की विशेष सुविधा दी जा रही है। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में स्कूली बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की योजनाओं के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर परिषदीय स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर सिलेक्टेड 90 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीएसए रोशनी सिंह ने कहा की शिक्षा की अलख समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे इसके लिए विभाग प्रयासरत है। सभी का आभार व्यक्त करते हुए योजना का लाभ बच्चों को दिलाने के निर्देश प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को दिए।
इस अवसर पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन कुमार चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, के के सागर, अजय कुमार, नीरजा शुक्ला, सईदा, डॉली सिंह, यशिका शर्मा, अंजलि गंगवार, स्पेशल एजुकेटर रामदास, संजीव मिश्रा, पंकज गंगवार, पवन अग्रवाल सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।