संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा |
सुशील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कस्बे में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके अनुयायियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महापुरुषों की झांकियां, दीवारी नृत्य मंडली, घोड़े, ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मोहल्ला उपरौस चमरौड़ा में संपन्न हुई। शोभायात्रा के साथ चल रहे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते नजर आए।इसके उपरांत मीरा तालाब स्थित अंबेडकर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां संत रविदास के महान विचारों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना रहा।