कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर महक सिंह उत्तर प्रदेश दिवस पर किए गए सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के तिलहन अनुभाग के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक डॉक्टर महक सिंह को उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर 13 राई एवं दो अलसी की प्रजातियों को विकसित करने में उत्कृष्ट योगदान हेतु 24 से 26 जनवरी 2026 की अवधि में राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर कृषि विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। निदेशक शोध डॉक्टर आरके यादव ने कहा कि डॉ सिंह के प्रयास से सरसों आधारित प्रणालियों में उत्पादकता बढ़ी तथा जलवायु सहनशीलता को बढ़ावा मिला, जिससे कृषि विकास को नई दिशा मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति के.विजयेंद्र पांडियन ने खुशी जाहिर करते हुए डॉक्टर सिंह को उनके उत्कृष्ट सम्मान हेतु बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
|