सर्राफा व्यापारी के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर लगाएं गम्भीर आरोप |
सुनील कुमार धुरिया सवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सर्राफा व्यापारी के आत्महत्या का प्रयास करने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां बीते रविवार को सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र सोनी ने अपनी आपबीती बताते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल किया था। वायरल वीडियो में सुरेंद्र सोनी ने अपने एक ग्राहक पर ब्लैकमेलिंग और शहर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर डीके मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। हमीरपुर सराफा एसोसिएशन के साथ सर्राफा व्यापारी के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे जहां सुरेंद्र सोनी के पुत्र स्पर्श सोनी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे पिता सुरेंद्र सोनी को प्रांशु गुप्ता पुत्र सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा अकारण मानसिक प्रताड़ना पिछले दो माह से दे रहे थे। जिसके साक्ष्य भी हमारे पास उपलब्ध है। स्पर्श सोनी ने आगे पुलिस अधीक्षक से कहा कि किसी भी परिस्थिति हेतु कुछ भी मेरे पिता को होता है तो उसके पूर्णता जिम्मेदार प्रांशु गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता उनकी मां उर्मिला गुप्ता होंगे। एसपी से परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते यह भी पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र सोनी को गलत तरीके से मुकदमे फंसा कर उसका उत्पीड़न किया गया है। सर्राफा व्यापारी के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए।